यातायात प्रभारी दलबीर सिंह की कार्रवाई

दमोह: दमोह जिला अंतर्गत यातायात पुलिस दमोह द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं.पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी व एएसपी संदीप मिश्रा के निर्देश पर निरी दलबीर सिंह द्वारा शहर के मारुताल चौराहा, पावर ग्रिड तिराहा व मुक्तिधाम चौराहा पर सघन वाहन चैकिंग कर 42 वाहनों पर कार्यवाही की गई.उक्त 42 वाहनों पर कार्यवाही कर 27200 रुपए का समन शुल्क वसूला गया.दिवसों में ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए गए 01 आयशर,01 डंपर,01 मोटरसाइकिल को ज़ब्त किया गया. जिनके प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे,साथ ही शहर में यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी व जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए.

Next Post

तीन-तीन माह में प्रॉपर्टी की गाइडलाइन बढ़ाए जाने की योजना खटाई में पड़ी

Sat Jan 11 , 2025
अब वित्तीय वर्ष अप्रैल में ही बढ़ेगी गाइडलाइन पंजीयन विभाग की मेहनत काम नहीं आई अधिकारियों द्वारा तैयार ड्राफ्ट को वापस किया उज्जैन: प्रॉपर्टी के रेट मध्य प्रदेश में हर तीन माह में बढ़ाये जाने को लेकर जो दिशा निर्देश दिए गए थे, वह योजना टांय-टांय फिस्स हो गई है. […]

You May Like