
जबलपुर। माढ़ोताल थानांतर्गत दीनदयाल चौक के पास सुबह बेखौफ लुटेरों ने वृद्धा के गले में झपट्टा मार सोने की चैन लूट ली।वारदात को अंजाम देने के लुटेरे मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक भेड़ाघाट पिंडरई निवासी सुशीला बाई (60) को दीनदयाल चौक के पास मोटर साइकिल सवार लुटेरो ने निशाना बनाते हुए सोने की चैन पर झपट्टा मारकर छीन ली। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस का पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने सी सी टीव्ही फुटेज से पहचान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
