पुलिस ने हूटर किया जब्त,निकली काली फिल्म

यातायात थाना पुलिस द्वारा सिविल लाइंस चौक कोठी मोड़ में वाहनों की जांच के दौरान चार पहिया वाहनों से काली फिल्म निकलवाई गई। जो वाहन अनाधिकृत तौर से हूटर का इस्तेमाल करते पाए गए उन पर कार्रवाई करते हुए हूटर जप्त किए गए।

यातायात पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक गौरव तिवारी पिता राजेश तिवारी के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन एमपी 19 सीए 8955 द्वारा अनधिकृत तौर से हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। वाहन को रोक कर इसमें लगी काली फिल्म निकलवाई गई और हूटर को जप्त किया गया। यह कार्रवाई सूबेदार रामदेवी राय द्वारा टीम के सहयोग से की गई।

मालूम हुआ है कि पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक पूनम रावत के नेतृत्व में ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान शुरू किया गया है जो कि प्रतिबंधित काली फिल्म का इस्तेमाल कर रहे हैं और अनाधिकृत रूप से हूटर और सायरन बज रहे हैं। बताया जा रहा है कि जबरिया जलवा बिखेरने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

​TV रिमोट के विवाद में चली दराती: पत्नी ने पति के सिर पर हंसिए से किया वार

Sun Aug 2 , 2026
भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में टीवी का चैनल बदलने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने हंसिए से पति पर हमला कर दिया। हमले में पति के सिर और गाल पर चोट आई। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद […]

You May Like