​TV रिमोट के विवाद में चली दराती: पत्नी ने पति के सिर पर हंसिए से किया वार

भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में टीवी का चैनल बदलने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने हंसिए से पति पर हमला कर दिया। हमले में पति के सिर और गाल पर चोट आई। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार नगर निगम कॉलोनी निवासी राकेश अहिरवार (32) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी राममनी अहिरवार से हुई थी और दोनों पिछले कुछ वर्षों से भोपाल में रह रहे हैं। राकेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।
शिकायत के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे वह हल्का नशा कर घर पहुंचा और खाना खाते हुए टीवी देख रहा था। इसी दौरान गलती से रिमोट का बटन दबने से चैनल बदल गया। इस बात को लेकर पत्नी ने उसे टोका और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं।
आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर घर में रखे हंसिए से उसके सिर और गाल के पास वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और खून बहने लगा।
शोर सुनकर मकान मालिक राम नारायण यादव मौके पर पहुंचे और दोनों के बीच बचाव कराया। राकेश का आरोप है कि थाने जाने के दौरान पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Next Post

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत कार सवार ने आरक्षक की आंख फोड़ी, वर्दी भी फाड़ी

Sun Aug 2 , 2026
भोपाल: राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपितों ने पहले पुलिस से अभद्रता की, फिर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। हमले में आरक्षक की आंख के पास गंभीर […]

You May Like