
सुठालिया। सुठालिया थानांतर्गत ग्राम उमरेड निवासी तीन दिन से लापता युवक का शव रविवार को संदिग्ध अवस्था में खेत पर मौजूद पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. युवक की मौत से गांव में गहरा शोक छा गया. पुलिस के अनुसार ग्राम उमरेड निवासी युवक अजय लोधा तीन दिन से लापता था. परिजन द्वारा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी. परिजन एवं पुलिस द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी तभी रविवार को युवक का शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला. जानकारी के अनुसार परिजन द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई है. पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
