बिजली विभाग की कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन

जबलपुर: बिजली विभाग के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने अधीक्षण अभियंता बिजली कार्यालय, जबलपुर पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों को चेताया और जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग करते हुए, गुंडागर्दी, मनमानी बिलिंग, नियम विरुद्ध वसूली तथा बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर तत्काल रोक लगाने की बात कही। साथ ही कहा कि जनता को अंधेरे में रखकर वसूली का खेल अब नहीं चलेगा।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, जनता की शिकायतों का समाधान नहीं किया तथा मनमानी बिलिंग और नियम विरुद्ध वसूली पर रोक नहीं लगाई, तो कांग्रेस पार्टी बिजली विभाग के खिलाफ अपने आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप देगी।

सौरभ नाटी शर्मा ने इस मौके पर बताया कि जबलपुर शहर में बिजली विभाग की गुंडागर्दी, मनमानी, तानाशाही और लापरवाही के चलते आम जनता बुरी तरह परेशान है। कल सुबह लगभग 9 बजे से शहर के करीब 35 ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद रही, जिसके कारण अनेक क्षेत्रों में घंटों तक विद्युत व्यवस्था ठप्प रही। कई क्षेत्रों में अभी तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। कांग्रेस के अनुसार, इस अव्यवस्था के चलते लगभग 40 हजार बिजली उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
ये हैं प्रमुख मांगें…
कांग्रेसियों की मांगों में तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करना और मीटर बदलने के नाम पर 300 यूनिट की औसत बिलिंग और लाइन काटने के नाम पर बिल में जोड़ी जा रही 340 रुपये की राशि की व्यवस्था की तत्काल समीक्षा कर इसे बंद करना प्रमुख रही। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।

Next Post

पदभार ग्रहण के साथ ही नवागत सीईओ ने ली ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

Wed Sep 2 , 2026
सागर। सागर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने VB-G RAM G, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल, वाटरशेड, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, 15वां वित्त एवं एसआरएलएम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में प्रस्तुत जानकारी तथ्यात्मक एवं अद्यतन […]

You May Like

मनोरंजन