श्रद्धालु के बैग से 23 हजार चोरी

सतना:धर्म नगरी चित्रकूट के गुप्त गोदवारी कुण्ड में स्नान कर रहे श्रद्धालु के बैग् से 23 हजार रु की चोरी हो गई. श्रद्धालु द्वारा इस संबंध में थाने पहुंचकर शिकायत की गई. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त गोदावारी के कुण्ड में स्नान करने के लिए कई श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को भी खासी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे हुए थे.

बताया गया कि दर्शन पूजन से पहले कुण्ड में स्नान करने के लिए वहां पहुंचे एक श्रद्धालु ने अपना बैग किनारे रख दिया. जिसके बाद वे स्नान करने के लिए चले गए. कुछ देर बाद ही जब वे स्नान कर वापस लौटे और अपने बैग से कपड़े निकालने का प्रयास किया तो उनके पैतरों तले जमीन खिसक गई. श्रद्धालु ने बताया कि उनके बैग में 23 हजार रु रखे हुए थे, जो किसी ने चोरी कर लिए.

आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर जब कोई जानकारी सामने नहीं आई तो श्रद्धालु ने थाने पहुंचकर शिकायत कर दी. बताया गया कि गुप्त गोदावरी कुण्ड में स्नान करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. लेकिन इसके बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था और उचित निगरानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलेंद बने हुए हैं.

Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान

Sat Jan 3 , 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चयन समिति ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज को लेकर चर्चा कर सकती है। विकेटकीपर को लेकर भी होगी माथापच्ची। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी 11 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के […]

You May Like