न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चयन समिति ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज को लेकर चर्चा कर सकती है। विकेटकीपर को लेकर भी होगी माथापच्ची।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी 11 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम की घोषणा कर दी गई है। वनडे टीम का ऐलान आज होगा। टीम में सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज को लेकर होने की संभावना है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया श्रृंखला में जीत दर्ज करने वाली टीम में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति दो प्रमुख मुद्दों पर ध्यान दे सकती है। पहला मुद्दा है पंत की विकेटकीपर की भूमिका। ईशान किशन झारखंड के लिए मध्यक्रम में शानदार फॉर्म में हैं, जबकि ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में बड़ा शतक जड़ा है। टीम संयोजन को देखते हुए चयनकर्ता ऐसे विकेटकीपर को प्राथमिकता देंगे, जो पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हो।

 

Next Post

श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय तैयार

Sat Jan 3 , 2026
सतना: पिछले वर्ष प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान सतना रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता नजर आया था. इसी कड़ी में इस वर्ष माघ मेले को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर तैयारी शुरु कर दी गई है. जिसके चलते रेलवे स्टेशन परिसर में विश्रामालय तैयार कर दिया गया […]

You May Like