भिंड: लहार व रौन में क्षत्रिय समाज सुधार संघ की बैठक की गई। इसमें जिला अध्यक्ष रामौतार सिंह उर्फ चच्चू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में लहार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह को बनाया गया। इसके अलावा रौन में भी कार्यकारिणी गठित की गई। जिला अध्यक्ष चच्चू ने बताया कि 29 मई को भिंड में आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप जयंती में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में दिनेश सिंह राजावत ,मोंटी सिंह, नरोत्तम सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, भानुप्रताप सिंह, रामप्रकाश लोहचरा, अनिल प्रताप सिंह, सतेंद्र सिंह जगनपुरा, शैलेन्द्र सिंह जागनपुरा, सतेंद्र सिंह हीरापुरा, सूर्य प्रताप सिंह गुड्डू लहार आदि उपस्थित रहे।
वहीं, क्षत्रिय समाज, रौन मंडल में नियुक्ति की गई। इसमें वरिष्ठ एवं युवा संगठन का चुनाव कर पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रौन की कार्यकारिणी में रामाधार सिंह राजावत को अध्यक्ष, हरी बाबू सिंह को सचिव, दीपक सिंह जादौन को मीडिया प्रभारी, रमेश सिंह (पूर्व सरपंच ) मानगढ़ को उपाध्यक्ष, रसाल सिंह चौहान को सह सचिव पर नियुक्त किया गया।
