वन विभाग की जमीन पर गांजे की खेती

भैरुंदा। गोपालपुर पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ की खेती करने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86 गांजे के पौधे जब्त किए हैं. आरोपी द्वारा गांजे की खेती करने के लिए वन विभाग की जमीन का उपयोग किया जा रहा था.

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हमीदगंज वन बीट अन्तर्गत ग्राम मंजाखेड़ी में प्रेमसिंह कोरकू द्वारा वन विभाग की भूमि वाली पहाड़ी पर अवैध रुप से गांजे के पौधे लगा रखे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उस उक्त स्थान पर दबिश दी. उस स्थान की तलाशी ली गई, तो वहां से कुल 86 नग गांजे के हरे भरे पौधे बरामद किए गए. बरामद किए गए पौधों का कुल वजन लगभग 3 किलो 200 ग्राम पाया गया है. मामले में पुलिस ने प्रेमसिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया. इस कार्रवाई में निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौड़, लवेश कुमार, विजय यादव, राधेश्याम चौहान, शिवनारायण वर्मा, विशाल सिंह तोमर, विकास सिंह तोमर, राजेश मीणा, आमीन की सराहनीय भूमिका रही.

 

 

Next Post

​खाकी और खादी की खामोशी: बायां में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई, आठ दिन बाद भी न पंचनामा, न FIR

Fri Feb 27 , 2026
बुधनी। ग्राम बायां में 50 से अधिक सागौन के पेड़ों की कथित अवैध कटाई और किसानों की जमीन पर कब्जे के मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शिकायतों के बावजूद न वन […]

You May Like