
रीवा, सेमरिया पुलिस ने मारपीट कर दुकान में आग लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है.
मिली जानकारी के अनुसार 26.04.2026 को फरियादी ने थाना आकर संदीप अग्निहोत्री एवं उसके साथियो व्दारा दुकान में आकर गाली गलौच कर शराब पीने के लिए पैसे मांगना एवं पैसे ना देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना एवं दुकान में आग लगा देने संबंधी रिपोर्ट लेख कराया था. जिसकी रिपोर्ट पर थाना सेमरिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया था. विवेचना के दौरान फरियादी की दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरो का निरीक्षण कर संदीप अग्निहोत्री एवं उसके अन्य साथियो को चिन्हित किया गया. आरोपियो की पता तलाश की गई जो घटना दिनाँक से लगातार फरार चल रहे थे. जिन्हे मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया. जिन्हे पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में दीपू उर्फ संदीप अग्निहोत्री पिता मुनिराज प्रसाद अग्निहोत्री उम्र 32 वर्ष, आर्यन उर्फ हिमांशू त्रिपाठी पिता जीतेन्द्र त्रिपाठी उम्र 21 वर्ष, शिवा अग्निहोत्री पिता भूपत प्रसाद अग्निहोत्री उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम हटहा थाना सेमरिया शामिल है.
