सीमेंट कंटेनर मे अवैध शराब तस्करी के विरुध्द आलीराजपुर पुलिस की बडी कार्यवाही

आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक जिला आलीराजपुर श्री रघुवंशसिहं भदौरिया के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योती उमठ बघेल एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री डॉ. शक्तिसिहं चौहान के मार्ग दर्शन में थाना चाँदपुर पुलिस को अवैध शराब के अंतरराज्यीय परिवहन के विरुध्द बडी सफलता प्राप्त हुई है ।

आलीराजपुर । दिनांक 11 अक्टुबर 2026 को थाना चाँदपुर पुलिस बडी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन में प्रयुक्त वाहनो को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

थाना चांदपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक राजस्थान पासिंग सीमेंट कंटेनर बलकर जिसका नंबर Rj 11GB 3066 को पकड़ा गया जिसमें रॉयल चैलेंज, ऑल सीजंस सुपर,जुबली व्हिस्की कंपनी की अवैध शराब भारी होना पाई गई कंटेनर पंजाब हरियाणा बॉर्डर के नरवाना से भरकर राजस्थान के जयपुर, दोसा कोटा, चित्तौडग़द, नीमच मंदसौर रतलाम धार मांगोद मनावर कुक्षी होते हुए बड़ौदा तक शराब ले जाना बताया गया आरोपी को थाने के सामने खंडवा बड़ौदा हाइवे से अवैध शराब सीमेंट कंटेनर सहित गिरफ्तार किया कंटेनर में अवैध शराब की करीबन 1426 पेटीया व्हिस्की रॉयल चैलेंज ऑल सीजंस सुपर जुबली व्हिस्की की मात्रा 12,505 बल्क लीटर जो कीमती करीबन 92,10,300 /-रुपये जप्त किये सीमेंट कंटेनर की कीमत लगभग 70 लाख, इस प्रकार चांदपुर पुलिस द्वारा 1,62,10300 /- ( एक करोड़ बासट लाख दस हजार तीन सो ) का मसरूका अवैध शराब व मय आरोपी हेमाराम पिता सगराराम जाट उम्र 30 साल निवासी ग्राम बमरला तहसील सेड़वा जिला बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार कर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब परिवहन का प्रकरण पुलिस अनुसंधान में लिया गया कार्रवाई जारी है।

सराहनीय योगदान- 01. थाना प्रभारी चाँदपुर उनि दिलीपसिहं चन्देल 02. सउनि मधुराज कुशवाह 03. प्र.आर 101 निलेश पाल 04. प्र.आर 213 धर्मेन्द्र 05. प्र.आर 45 गरवरसिहं 06. प्र.आर 01 हेमराज 07. आर.469 दिनेश 07. आर.427 कलरसिहं

Next Post

वाहन चोर से चोरी की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल जप्त

Mon Oct 12 , 2026
ग्वालियर:थाना बिजोली पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़कर उससे चोरी की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल जप्त की है।बिजोली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिद्ध बाबा पहाड़िया के पास कच्चे रास्ते पर बिना नम्बर की मोटरसाइकिल लिये बैचने के लिये खडा है। उक्त सूचना पर पुलिस […]

You May Like

Play sound