
बुरहानपुर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग एवं प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की पीड़ा को समझने और राहत कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरूवार को ग्राम खामनी एवं टेम्भी पहुंचे। उन्होंने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर फसल नुकसानी का अवलोकन किया तथा किसानों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और चिंताओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
किसानों के बीच बैठकर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के दुख.दर्द में सहभागी है और संकट के इस दौर में किसी भी प्रभावित किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित प्रत्येक पात्र अन्नदाता को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
4 दिवस के भीतर सर्वे पूर्ण करने के निर्देश:-ग्राम टेम्भी में कृषक श्री मधुकर पिता विश्वनाथ के खेत में पहुंचकर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने केला फसल को हुए नुकसान का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर जिला केला उत्पादन के लिए प्रदेश और देश में विशेष पहचान रखता है तथा एक जिला.एक उत्पाद योजना के अंतर्गत केला जिले की प्रमुख फसल है। ऐसे में किसानों को हुए नुकसान के आंकलन एवं राहत वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
न कोई गांव छूटे, न कोई किसान:-ग्राम खामनी एवं दर्यापुर रैययत में आयोजित किसान चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल क्षति का सर्वे किसानों की उपस्थिति में, पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने तहसीलदारों, पटवारियों एवं सर्वे दलों को खेतों तक पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता एवं लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि सर्वे कार्य में कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
4 दिवस में सर्वे पूर्ण करने एवं आरबीसी 6.4 के तहत शीघ्र प्रकरण तैयार करने के निर्देश:-प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कलेक्टर श्री हर्ष सिंह को निर्देशित किया कि आरबीसी 6.4 के अंतर्गत नियमानुसार प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत वितरण की प्रक्रिया समयब,पारदर्शी एवं पात्रता आधारित होनी चाहिए, जिससे प्रभावित किसानों को शीघ्र लाभ मिल सके। जानकारी अनुसार गत दिनों आयी प्राकृतिक आपदा से जिले के करीबन 169 ग्रामों के 4,000 से अधिक किसान प्रभावित हुए है। प्रभावित क्षेत्र का अनुमानित रकबा 5473.38 हे.है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सर्वेक्षण दल अन्नदाताओं की भावनाओं एवं सरकार की मंशानुसार सर्वेक्षण कार्य करें।
अन्नदाताओं को दिया भरोसाए समस्याओं के लिए सीधे संपर्क का आग्रह:- प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने किसानों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें। प्रदेश सरकार उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी किसान को सर्वे अथवा राहत संबंधी कोई समस्या आती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर अपनी बात रख सकता है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में हुई फसल क्षति के संबंध में वे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से चर्चा करेंगे तथा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि किसानों को अधिकतम राहत एवं सहायता का लाभ प्राप्त हो।
ग्राम खामनी एवं दर्यापुर रै.में सीधे संवाद हेतु चौपाल का आयोजन:-किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सुझाव दिया कि सर्वे रिपोर्ट संबंधित ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक रूप से चस्पा की जाए,ताकि क्षेत्र के किसान उससे अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को सर्वे रिपोर्ट पर आपत्ति हो तो उसकी निष्पक्ष जांच की जाए तथा संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम सूची पुन: सार्वजनिक की जाए। वहीं नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने नेपानगर क्षेत्र में हुई फसल क्षति की जानकारी से प्रभारी मंत्री श्री सिलावट को अवगत कराया।
सार्वजनिक परिवहन के उपयोग से दिया जनसरोकार का संदेश:-बुरहानपुर प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट ;मिनी बसद्ध का उपयोग कर आमजन से जुड़ाव एवं सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। विदित है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग के आव्हान पर प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया जा रहा है। जिले में यह प्रयास मितव्ययता का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
निरीक्षण के दौरान बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जिला अध्यक्ष मनोज माने, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी सहित अन्य अधिकारीगण,ग्रामीणजन मौजूद रहे।
