अमानवीय हरकत: सुअर मार बम मुंह में फटने से नंदी की मौत

छिंदवाड़ा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली अमानवीय घटना सामने आई है। रविदास मंदिर के पीछे एक नंदी को जानबूझकर विस्फोटक पदार्थ (सूअर बम) खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे नंदी का जबड़ा फट गया और देर रात उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नंदी को घायल अवस्था में देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल निगम की मदद से घायल नंदी को गौशाला भिजवाया। इलाज के बाद भी नंदी की हालत में सुधार नहीं आया। उसने देर रात दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें एक युवक नंदी को सूअर बम खिलाता हुआ दिखाई दिया। आरोपी की पहचान मुकेश गोदरे के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी मुकेश को कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 325, पशु कू्ररता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पशु चिकित्सक डॉक्टर बेलवंशी ने बताया कि नंदी का पूरा जबड़ा फट चुका था और गंभीर स्थिति में उसे गौशाला लाया गया था। जहां उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और देर रात उसकी मौत हो गई। कोतवाली टीआई आशीष कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी ने आटे में सूअर बम मिलाकर नंदी को खिलाया था।

Next Post

कतर ने सीरिया पर इजरायली हमलों की निंदा की

Wed Jul 23 , 2025
द हेग, 23 जुलाई (वार्ता) कतर ने बुधवार को सीरियाई क्षेत्र पर इजरायल के बार-बार हमलों सहित उसकी नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। कतर समाचार एजेंसी (क्यूएनए) के अनुसार रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) की कार्यकारी परिषद के […]

You May Like