प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल डेब्यू में तीन विकेट झटक कर रचा इतिहास

हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे सोमवार आईपीएल पर्दापण में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ही ओवर में दो रन देकर तीन विकेट झटकर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गये है।

आज यहां खेले गये मुकाबले में प्रफुल हिंगे ने अपने आईपीएल करियर के पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में रियान पराग को आउटकर अपना चौथा विकेट लिया।

प्रफुल हिंगे अपनी दूसरी ही गेंद पर युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बिना खाता खोले ही शिकार कर लिया। अगली 4 गेंदों के भीतर ही ध्रुव जुरेल और लुआन ड्री प्रिटोरियस भी आउट कर दिया। तीनों बल्लेबाजो को खाता भी नहीं खेल सके।

प्रफुल हिंगे इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल मैच की किसी पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके है। वह पारी के पहले ओवर में 2 रन देकर तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

 

 

Next Post

पन्ना की घटना पर प्रदेश भर में उबाल: इंदौर में रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों का प्रदर्शन, FIR रद्द करने की मांग

Mon Apr 13 , 2026
भोपाल। इंदौर में आज रिटायर्ड पुलिस अधिकारी सड़क पर उतर आए वह विगत 7 अप्रैल को पन्ना जिले में पूर्व डीएसपी के साथ कथित दुर्व्यवहार का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रदेश भर के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने एकजुट होकर पुलिस कमिश्नर संतोष […]

You May Like