
भोपाल,20 मार्च. राजधानी के विंध्याचल भवन में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग भवन के दूसरे तल के घुमक्कड़ विभाग के विकास आयुक्त कार्यालय लगी है। जहां नवीनीकरण का काम चल रहा था। बिल्डिंग से धुआं निकलता देख कर्मचारी घबरा गए। घटना वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से कबाड़ में पड़े कागजों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने लगभग 15-20 मिनट में आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, इस घटना में कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गईं. वही आग आग लगने का एक अन्य कारण भी सामने आ रहा हैं. जिसमें बीड़ी या सिगरेट पीने से निकली चिंगारी से आग लगना बताया जा रहा है.आग पर काबू पाने के बाद भी दमकल कर्मी काफी समय तक घटना स्थल पर मौजूद रहे. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
