ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 9 को आयेंगे सोहागपुर आएंगे

सोहागपुर। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 9 मार्च को सोहागपुर आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी हरगोविंद पुरबिया ने बताया कि शंकराचार्य जी की जनसभा का आयोजन पुराने थाने के पीछे मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में विगत दिवस काली मंदिर परिसर में नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने बैठक में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शंकराचार्य जी के विचारों का लाभ प्राप्त करें।

Next Post

जामिया देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रोफेसर आसिफ़

Fri Mar 6 , 2026
नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मज़हर आसिफ़ ने कहा कि जामिया देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और भावी सिविल सेवकों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोफ़ेसर आसिफ़ ने जामिया के सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग की रेजिडेंशियल कोचिंग […]

You May Like