बुधनी। शुक्रवार शाम को रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 के बीच एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला. जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधन और आरपीएफ को दी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने युवक की स्थिति देखी तो प्रारंभिक तौर पर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी. वहीं सूत्रों के अनुसार युवक को सुबह के समय प्लेटफॉर्म पर बैठा हुआ देखा गया था. आरपीएफ द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा युवक की शिना त के प्रयास भी किए जा रहे हैं. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
