इंदौर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे नवंबर तक बढ़े


इंदौर: त्योहारी सीजन में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़ा दिए हैं. इनमें इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल भी शामिल है. ट्रेन नंबर 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल के फेरे 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार तथा वापसी में ट्रेन नंबर 04169 के फेरे 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार चलेंगे.
इसके अलावा आसारवा-कानपुर सेंट्रल, उधना-आगरा कैंट, आसारवा-आगरा कैंट, बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उधना-प्रयागराज, वलसाड-सूबेदारगंज, दादर-प्रयागराज और दादर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेनों के फेरों का भी नवंबर तक विस्तार किया गया है. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ट्रेनों के ठहराव, समय और कोच संरचना की जानकारी यात्री रेलवे की वेबसाइट या रेलवन ऐप पर देख सकते हैं.

Next Post

मिथुन चक्रवर्ती नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद खुद को समझने लगे थे अल पचिनो, फिर प्रोड्यूसर ने खोली एक्टर की आंखें

Tue Sep 22 , 2026
मुंबई, मिथुन चक्रवर्ती ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि ‘मृगया’ के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उनके अंदर घमंड आ गया था। वह खुद को महान अभिनेता समझने लगे थे। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए […]

You May Like