तेलंगाना स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि तेलंगाना अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और कर्मठ नागरिकों के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखता है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि तेलंगाना राज्य विकास, समृद्धि और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक विविधता और प्रगतिशील सोच देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Next Post

बाइक-बल्कर की आमने-सामने से टक्कर, दो युवक गंभीर

Tue Jun 2 , 2026
सीधी: शहर के जमोड़ी थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में सोनवर्षा टोल प्लाजा के समीप कल रात 8:15 बजे तेज रफ्तार बल्कर और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सीधी से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज […]

You May Like