अंबाडा खुर्द में अवैध महुआ शराब से हालात बिगड़े, महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई शराबबंदी की गुहार

पांढुरना। ग्राम अंबाडा खुर्द में बीते कई महीनों से ग्राम के एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा खुलेआम कच्ची महुआ शराब बेचने से ग्राम के बड़े बुजुर्ग,युवाओं के साथ अब छोटे-छोटे बच्चे भी शराब के आदी होते जा रहे है,जिससे आए दिन ग्रामों में मारपीट विवाद की स्थिति बनती जा रहीं है,इस महुआ शराब को सख्ती से बंद कराने के मांग को लेकर बीते दो महीनों से ग्राम की जागरूक महिलाओं द्वारा आबकारी तथा पुलिस में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से निराश इन महिलाओं ने आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में कलेक्टर से ग्राम में शराबबंदी पर सख्ती से पाबंदी लगाने की गुहार लगाई है।

नगरीय सीमा से लगे ग्राम अंबाडा खुर्द की आधा सैकड़ों से अधिक महिलाओं ने नगर मुख्यालय के जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि इनके ग्राम में एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा खुलेआम महुआ शराब की बिक्री की जाती है,इस महुआ शराब को पहले को ग्राम के कुछ वयोवृद्ध लोग ही पिते थे लेकिन अब तो युवाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी इस शराब के आदि होते जा रहे है,अब तो इस शराब को पीने के लिए पांढुरना से भी प्रतिदिन सैकड़ों लोग दोपहिया ,चौपहिया वाहनों से भी आ रहे है,और यह यहां शराब पिकर अक्सर विवाद मारपीट करते रहते है,ग्राम के भी अधिकांश घरों में शराब पीने वाले बच्चे अपने माता पिता भाई बहन अन्य परिजनों से वाद विवाद कर मारपीट भी करने लगे है ।

इस शराब पर सख्ती से पाबंदी लगाने के मांग को लेकर दो माह से ग्राम की महिलाओं द्वारा आबकारी तथा पुलिस विभाग के कार्यालयों में पहुंचकर ग्राम में शराब बिक्री पर सख्ती से पांबदी लगाने की मांग की है,लेकिन आज तक इन विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम में अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वालों पर कोई कार्यवाहीं नहीं कि गई। इन ग्रामीण महिलाओं की बातों को जिला कलेक्टर द्वारा ध्यान पूर्वक बातें सुनते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

Next Post

फिल्मी अंदाज में दुकान में तोडफ़ोड़ व मारपीट, दो घायल 

Tue Jan 6 , 2026
सीहोर। मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे बस स्टैंड के समीप गीता भवन के पास बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर की दुकान में लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों ने घुसकर तोडफ़ोड़ कर दी और दुकान संचालक के अलावा एक ग्राहक के साथ भी मारपीट करते हुए फरार हो गए. घायलों को उपचार […]

You May Like