विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महिला उद्यमिता और वैश्विक साझेदारियों की भूमिका अहम : कविन्द्र

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला नेतृत्व वाले उद्यमों, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। श्री गुप्ता ने यहां अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य एवं उद्योग (आईबीसीसीआई) द्वारा आयोजित इंडिया ग्लोबल पार्टनरशिप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत व्यापार, निवेश, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्णयकर्ता, उद्यमी और रोजगार सृजक बनना होगा। उन्होंने लखपति दीदी, मुद्रा योजना और स्टैंड-अप इंडिया जैसी योजनाओं को महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

हिमाचल प्रदेश के सेब, जैविक उत्पाद, कांगड़ा चित्रकला, कुल्लू-किन्नौरी शॉल और चंबा रूमाल की वैश्विक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर जोर दिया। उन्होंने आईबीसीसीआई से महिला उद्यमियों, स्टार्टअप और एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय बाजारों और निवेश के अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया। आईबीसीसीआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘विकसित भारत 2047 के लिए महिला उद्यमिता एवं स्टार्टअप’ था। इसमें ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फिजी, मंगोलिया, सूरीनाम और गुयाना सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

.....

Next Post

11वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थिलयों में मौत, फांसी पर मृत लटका मिला शव

Sat Nov 14 , 2026
अनूपपुर, जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के भालूगुडार गांव में शनिवार सुबह 16 वर्षीय संजना पाव का शव घर के पीछे परछी में फंदे पर मिला। वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी। मौत का कारण पता नहीं चला है। परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची […]

You May Like