जामबारापत्थर हत्याकांड का मुख्य आरोपी 40 दिन बाद गिरफ्तार

सतना: जिले के नागौद थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित बारापत्थर हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे बांदा इलाके से पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी को पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक बड़ी सफलता बताया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन यादव बांदा क्षेत्र में मौजूद है और वहां से निकलने की तैयारी में है। इस इनपुट पर नागौद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सटीक लोकेशन के आधार पर बाइक से भागने की फिराक में रहे आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद चंदन यादव को सतना लाया गया।

आज (गुरुवार) उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह घटना 5 मार्च की रात नागौद क्षेत्र के बारापत्थर गांव में हुई थी। आरोपियों ने अभय उर्फ बबलू यादव (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान बबलू के बेटे राणा यादव को भी गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस मुख्य आरोपी और राजू विश्वकर्मा की धरपकड़ के लिए प्रयास करने लगी, इसी बीच उसके बिहार से वापस आने की भनक लगी तो जाल बिछा दिया गया, लेकिन बदमाश ने फिर चकमा देकर यूपी भागने की कोशिश की, पर बरौंधा में पकड़ा गया।    20 हजार का था इनामी घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी चंदन यादव फरार चल रहा था।

पुलिस ने इस मामले में पहले ही आलोक सोनी समेत अन्य सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चंदन यादव नागौद थाना क्षेत्र का एक शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।लगभग 40 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। भागा गया था बिहारनागौद पुलिस ने इससे पहले 4 अप्रैल को सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल रहे आलोक सोनी, संजय साकेत और प्रेम पुरवार को गिरफ्तार कर पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद कर ली थी पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद गांव के रास्तों से होते हुए पहले सतना पहुंचे, फिर अगली सुबह रीवा के रास्ते मनगवां चले गए, वहां से बस में बैठकर प्रयागराज और फिर ट्रेन से दानापुर-बिहार रवाना हो गए। कुछ दिन तक फरारी काटने के बाद चारों लौट आए, मगर चंदन वहीं रुक गया था।

Next Post

पुलिस ने पकड़ी 135 लीटर अवैध शराब की खेप एक्सयूवी वाहन समेत मोटर सायकल जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार

Fri Apr 17 , 2026
सतना: मैहर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 135 लीटर अवैध पकड़ी। जिसकी कीमत 1 लाख से अधिक आंकी गई। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी वाहन समेत बाइक को जब्त कर लिया।कोतवाली थाना मैहर प्रभारी अनिमेष द्विवेदी […]

You May Like