सतना: मैहर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 135 लीटर अवैध पकड़ी। जिसकी कीमत 1 लाख से अधिक आंकी गई। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी वाहन समेत बाइक को जब्त कर लिया।कोतवाली थाना मैहर प्रभारी अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रीवा रोड की सर्विस रोड पर घेराबंदी कर एक्सयूवी 500 कार क्रमांक रूक्क19ञ्ज4346 को रोका गया। वाहन में सवार महेन्द्र चौरसिया उर्फ बडकू, निवासी ग्राम लालपुर थाना अमरपाटन एवम राजीव पटेल उर्फ गुड्डू, निवासी ग्राम हरदासपुर थाना कोतवाली मैहर के कब्जे से 9 कार्टूनों में कुल 450 पाव (81 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
जिसकी अनुमानित कीमत 60,750 रु आंकी गई। इसी कड़ी में शराब एवं वाहन जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह की दूसरी कार्यवाही में बडग़ैया रोड, राम मंदिर के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक रूक्क1र्9ंरु1326 को रोका गया।वाहन चालक धर्मेन्द्र परौहा, निवासी ग्राम मडई थाना देहात के कब्जे से दो बोरियों में कुल 300 पाव (54 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 40,500रु आंकी गई। इस मामले में भी शराब एवं मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
