
शिवपुरी। कोतवाली थाने में एक साथ कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। कोतवाली टीआई रोहित दुबे को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि एसपी ने सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर प्रवीण त्रिवेदी, हवलदार अवतार सिंह, हवलदार गजेंद्र परिहार, हवलदार जितेंद्र रायपुरिया, शरद यादव, विनय कुमार और आरक्षक देवेंद्र रावत शामिल हैं।
एक ही थाने के प्रभारी को हटाने और सात पुलिसकर्मियों के निलंबन ने कोतवाली की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कार्रवाई के कारणों और संबंधित आरोपों में वसूली है या जेबकतरा गैंग कनेक्शन है, फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। वैसे बता दें हर थाने में हालात इतने ही बदतर हैं ।
