गोलीकांड: मुठभेड़ के बाद फरार अपराधी गिरफ्तार

ग्वालियर: ग्वालियर के झांसी हाईवे पर चार दिन पहले हुए गोलीकांड के बाद फरार अपराधियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शीतला माता हाईवे पर इन्हें पकड़ा गया। अपराधियों से काली स्कॉर्पियो, दो नंबर प्लेट और घटना में इस्तेमाल किए गए चार नट बरामद हुए हैं।

पुलिस अब इन आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लेगी। गोलीकांड की घटना लखनौती खुर्द अडुपुरा में हुई थी। हमलावर बाइक और चार पहिया वाहनों से आए और 20 मिनट तक गोलियाँ चलाते रहे, जबकि पुलिस घटनास्थल पर खाली कारतूस समेटने तक ही सीमित रही। जमीन मालिक ने अपनी जान पर खतरा जताया था।

Next Post

खेत में लगी आग, 5 लाख की फसल सहित 11 लाख का ट्रेक्टर जलकर खाक

Fri Mar 28 , 2025
दमोह: हिंडोरिया थाना अंतर्गत पिपरिया बड़ी माता चौराहे के पास खेत में रखी 3 एकड़ की गेहूं की फसल और एक मैसी 95 कंपनी का ट्रैक्टर जलकर खाक बताया जा रहा है कि यह घटना शाम करीब 6:30 और 7 के बीच बताई जा रही है. घटना की जानकारी जैसे […]

You May Like