नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) स्टारलिंक के बाद अब एक और अमेरिकी कंपनी अमेजन ने भी भारत में उपग्रह संचार सेवा शुरू करने में रुचि दिखाई है।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां यशोभूमि में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रिलायंस जियो, भारती एंटरप्राइजेज के वनवेब और अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के स्टारलिंक को लाइसेंस जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा, “एक और पार्टी (कंपनी) है जो लाइसेंस लेने में दिलचस्पी रखती है। अब, उस पार्टी को उस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। वह अमेजन कूपर है।”
उल्लेखनीय है कि अमेजन ने “अमेजन कूपर” नाम से अपनी उपग्रह संचार सेवा शुरू की है जिसे आम तौर पर अमेजन लिओ के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी सेक्टर में एकाधिकार की इजाजत नहीं देता है। और इसलिए, उपग्रह संचार के मामले में भी किसी एक लाइसेंस धारक को नहीं चुना गया है।
मंत्री ने कहा, “एक बार राजस्व शुल्क सिस्टम फाइनल हो जाए और ये तीनों पार्टियां सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं और जरूरी शर्तों के आधार पर अपने पड़ाव या उपलब्धियों के अनुसार सभी जरूरतों को पूरा कर लें, तो जाहिर है, वे अपना परिचालन शुरू कर सकती हैं।”
श्री सिंधिया ने कहा कि सरकार की सोच बहुत सकारात्मक है। वह ‘विकसित भारत 2047’ बनाना चाहती है। सबसे पहले, उपग्रह संचार को ग्रामीण कनेक्टिविटी सेवा के तौर पर रखा है जो आखिरी छोर तक पहुंचेगा। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उपग्रह संचार की कीमत सरकार तय करेगी।
इससे पहले अपने संबोधन में संचार मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में देश में संचार नेटवर्क के विस्तार पर फोकस किया गया। अब अगले 10 साल उपभोग पर केंद्रित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ‘मेड इन इंडिया’ से आगे बढ़कर ‘डिजाइन-डेवलप्ड मेड इन इंडिया’ की ओर बढ़ना है।
Next Post
सोमनाथ उद्यान सावंगी परिसर में विधायक विवेक पटेल ने किया वृक्षारोपण
Fri Oct 9 , 2026
वारासिवनी, सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमनाथ उद्यान सावंगी में व्रहद स्तर पर व्रक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।जहां लगभग दो दर्जन से अधिक फलदार व औषधीय पौधो का रोपण कर पुर्ण सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य लोगो को प्रक्रति के प्रति जागरूक करने के साथ बढ़ते […]

You May Like
-
7 months ago
गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा
-
10 months ago
गिरिराज जी मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
-
7 months ago
चमचम में तैर रहे थे कीड़े और कॉकरोच
