एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में दो ठिकानों पर छापे मारे

श्रीनगर 14 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और हंदवाड़ा ज़िलों में दो ठिकानों पर छापे मारे हैं।

इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के घरों पर की गई छापेमारी में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज़ ज़ब्त किए गए, जिनकी जांच एनआईए ने मई 2025 में राज्य पुलिस से अपने हाथ में ले ली थी। जांच के दौरान एनआईए को विदेशी फंडिंग का एक स्रोत मिला जिसकी गहन जांच की जा रही है। जांच से यह भी पता चला है कि स्थानीय युवाओं को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया जा रहा था और आतंकी संगठनों द्वारा उन्हें फंडिंग की जा रही थी।

प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

 

Next Post

ईडी ने बैंक कर्ज की हेराफेरी के मामले में बेस्ट फूड्स के पूर्व प्रबंध निदेशक को किया गिरफ्तार

Thu Aug 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के तहत बेस्ट फूड्स लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक दिनेश गुप्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए उन्हें छह दिन की हिरासत में ले लिया है। ईडी की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के […]

You May Like