
आमला। दिल्ली में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को आमला नगर में प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना परिसर से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन रोड तथा अन्य संवेदनशील स्थानों से होते हुए संपन्न हुई। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति और सतर्कता बनाए रखने की अपील की।
इस फ्लैग मार्च में एसडीओपी एस.के. सिंग, एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया, तहसीलदार रिचा कौर, और थाना प्रभारी राजेश सातनकर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर पुलिस दल शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि देश की राजधानी में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से आमला क्षेत्र में भी गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर विशेष सतर्कता रखी जा रही है।
