
ग्वालियर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बुधवार को जिले के 23 सरकारी अस्पतालों में एक साथ एचआरपी क्लीनिक लगाकर गर्भवती माताओं की जांच की गई। क्लीनिकों पर 1074 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 463 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया। ग्वालियर जिले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान की अगुवाई में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर माह की 9 व 25 तारीख की चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाकर हाईरिस्क गर्भवती माताओं की जांच की जाती है। इसी कड़ी में 9 अप्रैल को एच.आर.पी. क्लीनिक लगाई गई।
