
इंदौर। केंद्रीय जेल इंदौर में धुलेंडी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. रंगोत्सव के इस विशेष आयोजन में महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, डॉ. वरुण कपूर सपरिवार उपस्थित रहे. कार्यक्रम में जेल प्रशासन, अधिकारीगण, कर्मचारी और बंदियों ने मिलकर पारंपरिक अंदाज में होली उत्सव मनाया.
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर द्वारा की गई. उन्होंने सभी स्टाफ एवं बंदियों को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर का सपरिवार जेल परिसर में पहुंचे, जहां मुख्य द्वार पर उनका स्वागत बंदियों ने पुष्पवर्षा और गुलाल उड़ाकर उनका अभिनंदन किया. मुख्य समारोह के दौरान महिला एवं पुरुष बंदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. पुरुष बंदियों द्वारा प्रस्तुत किया. इस दौरान भगोरिया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने स्वयं गीत प्रस्तुत कर बंदियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर, उप अधीक्षक संतोष कुमार लड़िया तथा उप अधीक्षक राकेश मोहन उपाध्याय ने भी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया. कार्यक्रम के समापन पर ढोल की थाप पर सभी बंदियों ने सामूहिक नृत्य कर धुलेंडी के उत्सव को यादगार बना दिया.
