भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री दिलीप अहिरवार ने सुनीं जनसमस्याएं

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों और मांगों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री अहिरवार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार जनता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

युवक कॉकरोच का रूप धारण कर कलेक्ट्रेट पहुंचा

Tue Jun 2 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर कलेक्ट्रेट में उस समय अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब एक युवक कॉकरोच का रूप धारण कर अपनी शिकायत लेकर पहुंच गया। युवक का आरोप है कि एक कृषि फर्म से जुड़े मामले में लंबे समय से सुनवाई नहीं हो रही है। विरोध जताने के लिए उसने अपने […]

You May Like