बस हादसे के बाद एक्शन सड़कों पर उतरी पुलिस, बसों की सघन चेकिंग शुरू

दमोह। नोहटा थाना क्षेत्र में विगत दिन अनियंत्रित होकर बस पलटने की घटना को नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने गंभीरता से लिया है. अखबारों के माध्यम से मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.एसपी के निर्देश पर यातायात सीएसपी एचआर पांडे और यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को द्वारा जिले में बसों के दस्तावेज और चालकों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जा रही है.

शहर के किल्लाई नाका पर यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है. चेकिंग के दौरान बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी सहित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है.साथ ही चालकों का ब्रेथ एनलाइजर से शराब सेवन की भी जांच की जा रही है.अचानक शुरू हुई इस सख्त चेकिंग से बस संचालकों और चालकों में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

Next Post

ट्रक - बोलेरो की टक्कर, 5 घायल

Sat May 9 , 2026
मंडला। जिले के पदमी-रामनगर मार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। हृदयनगर चौकी क्षेत्र के रामपुरी के पास एक ट्रक और बोलेरो वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, […]

You May Like