बसंत पंचमी , सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने

नयी दिल्ली 02 फरवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पवित्र अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय में रविवार को यहां जारी एक संदेश में बताया कि श्री धनखड़ ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पवित्र अवसर पर देशवासियों की समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की है।

उन्होंने कहा, ”बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह उत्सव सभी के लिए प्रशांत और समृद्धि लेकर आए।”

उन्होंने कहा कि मां सरस्वती से प्रार्थना है कि हमारे सभी प्रयासों में विवेक और उत्कृष्टता प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 के अवसर पर बसंत पंचमी को तीसरा अमृत स्नान हो रहा है। यह अवसर सभी को विवेक, आध्यात्मिकता और देवत्व प्रदान करें।

Next Post

कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, एक की मौत

Sun Feb 2 , 2025
सतना, भोपाल, 02 फरवरी (वार्ता) प्रयागराज से नागपुर जा रहा लोगों का वाहन आज मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मे 72 वर्षिय वृद्ध महिला मंगला एकनाथ चौरे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह प्रयागराज से कुंभ स्नान करके नागपुर […]

You May Like