मांडू में आज से कांग्रेस विधायकों का “नव संकल्प शिविर”: 66 विधायक पहुंचे

मांडू : पर्यटन नगरी मांडू में कांग्रेस अपने 66 विधायक को सहित वरिष्ठ पदाधिकारी को आगामी 2028 मिशन विधानसभा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनाने के साथ कांग्रेस की जमीनी पकड़ को मजबूत करने के लिए मांडू में पहली बार विधायक और पदाधिकारी को राजनीति का पाठ पढ़ना कांग्रेस के जाने माने लीडर गुरु सिखाएंगे और राहुल गांधी वर्चुअल रूप से नव संकल्प इस शिविर से जुड़ेंगे इस अभियान में राष्ट्रीय नेता मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी सुप्रिया श्रीनेत, अजय माकन, जैसे बड़े कई नेता इन विधायकों को राजनीति के नए नवाचार के टिप्स देंगे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई नेता इस प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए पिछले चार दिनों से मांडू में डेरा डाले हुए हैं, इस प्रशिक्षण में भाजपा सरकार की नाकामियों को प्रभावित तरीके से जनता के बीच रखना भाजपा सरकार की वादा खिलाफी और युवा महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार की चुप्पी, जैसे मामलों पर विशेष मंथन किया जाएगा और आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस भाजपा को घेरने का प्रयास करेगी,मांडू में सोमवार से कांग्रेस विधायकों की दो दिनों तक की ट्रेनिंग शुरू हो गई है।

रविवार रात तक सभी विधायक मांडू पहुंच पहुँच गए हैं। वही आज और कल आयोजित इस प्रशिक्षण में करीब 10 सत्र होंगे, जिनमें नेता और विषय-विशेषज्ञ (एक्सपर्ट) विधायकों को संबोधित करेंगे। वही 21 जुलाई से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। इसी कारण राहुल गांधी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं हो पाएंगे। 21 या 22 जुलाई को किसी भी दिन राहुल गांधी वर्चुअली जुड़कर विधायकों को संबोधित कर सकते हैं।

Next Post

अधिक बारिश में फसलों को लेकर किसानों के लिए सरकारी गाइडलाइन जारी

Mon Jul 21 , 2025
शिवपुरी:वर्तमान में जिले में लगातार और अधिक वर्षा हो रही है, जिसके कारण कई कृषकों द्वारा भूमि में बोनी की उपयुक्त स्थिति न होने के कारण बोनी नहीं की जा सकी है। इस परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया द्वारा कृषकों को सुझाव दिए गए […]

You May Like