जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत मदनमहल स्टेशन रोड में मटकीफोड़ प्रतियोगिता के दौरान एक नशेड़ी ने मटकी फोड़ दी, जिसको लेकर विवाद हुआ। इस दौरान एक युवक विवाद की वीडियो बनाने के शक में पिटाई कर दी गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। अब पुलिस ने मामले मेें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि हिमांशु विश्वकर्मा निवासी छुई खदान बेदीनगर गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, एकता महाकाली परिवार समिति द्वारा मटकीफोड़ प्रतियोगिता का आयोजन मदनमहल स्टेशन रोड, गैलेक्सी होटल के सामने किया गया था जिस पर वह अपने दोस्त विपिन सेन, संस्कार साहू, विशाल सौंधिया, गगन झारिया, निशांत सेन के साथ प्रतियोगिता देखने कार से गये हुये थे.
जो देर रात्रि एक अज्ञात व्यक्ति ने जो शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था मटकी फोड़ दी, जिसको लेकर वाद विवाद होने लगा, वह वहाँ पर खड़ा होकर वाद विवाद देख रहा था, उसी दौरान वहाँ पर खड़े कुछ लोगों को लगा कि मैं अपने मोबाईल से वीडियो बना रहा हूँ। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी गई। जिससे उसे चोटें आ गई।
