चार बल्लेबाजों के अर्धशतक से भारतीय अंडर-19 टीम ने बनाये 374/8

बुलावायो, 10 जनवरी (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (96), विहान मल्होत्रा (77), ऐरन जॉर्ज (61) और अभिज्ञान कुंडु (55) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने शनिवार को अंडर-19 विश्वकप अभ्यास मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर 374 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां टॉस जीतकर स्कॉटलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की अंडर-19 के लिए आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करे हुए पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। सातवें ओवर में ओली जोन्स ने आयुष म्हात्रे 19 गेंदों में 22 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। भारत का दूसरा विकेट 17वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा, जब वह शतक से महज चार रन पीछे थे। उन्हें मनु सारस्वत ने आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 50 गेंदों में नौ चौके और सात छक्के लगाते हुए 96 रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में जॉर्ज कटलर ने ऐरन जॉर्ज 58 गेंदों में (61) को अपना शिकार बना लिया।

इसके बाद विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडु ने 95 रन जोड़े। ओली जोन्स ने विहान मल्होत्रा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। विहान मल्होत्रा ने 81 गेंदों में छह चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 77 रन बनाये। अभिज्ञान कुंडु 48 गेंदों में 55 और कनिष्क चौहान तीन रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद ओली जोन्स ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय रनों पर रोक लगाई और उनके विकेट भी झटके। कनिष्क चौहान (तीन) और मोहम्मद एनान (नौ) ओली जोन्स का शिकार बने। भारतीय अंडर-19 टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 374रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
स्कॉटलैंड के लिए ओली जोन्स ने चार विकेट लिये। फिनेले जोन्स, मनु सारस्वत और मैक्स चैपलिन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

डिफेंडिंग चैंपियन सबालेंका लगातार तीसरे साल फाइनल में

Sat Jan 10 , 2026
ब्रिस्बेन, 10 जनवरी (वार्ता) दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका शनिवार को सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा को हराने के बाद रविवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के फाइनल में अपना टाइटल बचाने के लिए खेलेंगी। सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के वार्म-अप इवेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनिया की […]

You May Like