इस्तांबुल में सुरक्षा अभियान के दौरान 1109 लोगों को लिया हिरासत में

इस्तांबुल, 11 फरवरी (वार्ता) तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में अपराधियों और वांछित संदिग्धों के खिलाफ चलाए गए एक व्यापक सुरक्षा अभियान में पुलिस ने 1,109 लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह शहर में हाल के समय के सबसे बड़े ‘सुरक्षा अभियानों में से एक है।

इस्तांबुल पुलिस विभाग के अनुसार, मंगलवार रात भर चले इस व्यापक अभियान में लगभग 2,500 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। अभियान की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें पुलिस हेलीकॉप्टर और मरीन पुलिस यूनिट की पांच नौकाओं का भी इस्तेमाल किया गया।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पूरे शहर में सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें कुल 3,74,952 लोगों की पहचान की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से 595 संदिग्ध विभिन्न गंभीर अपराधों के लिए लंबे समय से वांछित थे।

सुरक्षा बलों ने केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि शहर के सैकड़ों सार्वजनिक स्थानों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। व्यापक स्तर पर की गई ट्रैफिक जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गई और भारी जुर्माना लगाया गया।

 

 

 

Next Post

बरगवां में अवैध गिट्टी परिवहन करता ट्रैक्टर पकड़ाया

Wed Feb 11 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच के दौरान एक ट्रैक्टर को गिट्टी का अवैध परिवहन […]

You May Like