जहरीली कच्ची शराब व देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

भानपुरा। पुलिस ने अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लीटर हाथभट्टी की कच्ची जहरीली शराब, 12 बोर का देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 15,500 रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को चौकी भैसोदामंडी को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने भैसोदा के पास आमरोड पर कार्रवाई करते हुए श्रीकिशन कंजर (30) निवासी किशनपुरिया, थाना सदर पाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से अवैध शराब और हथियार बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा विनय बुंदेला व पुलिस टीम ने की।

Next Post

कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के 3 बछड़ों को घेरा

Tue Oct 6 , 2026
देवास। मेंढकीचक क्षेत्र में मंगलवार को एक खेत में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के तीन बछड़ों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कुत्तों ने दो बछड़ों को दबोच लिया, जबकि तीसरे बछड़े को किसान विष्णु प्रकाश ने समय रहते कुत्तों से […]

You May Like