सिडनी हवाई अड्डे पर चाय के पैकेटों में छिपाकर लाया जा रहा 78 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ’, महिला गिरफ्तार

सिडनी, 28 दिसंबर ( वार्ता ) ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियों ने सिडनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला के पास से 15 किलोग्राम नशीला पदार्थ (मेथामफेटामाइन) बरामद किया जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.3 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक आंकी गई है।

ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि महिला के सामान की जांच के दौरान 18 वैक्यूम-सील बैग मिले, जिन पर ‘चाय’ लिखा हुआ था। संदेह होने पर जब इन पैकेटों की जांच की गई, तो उनमें पारदर्शी क्रिस्टल जैसा पदार्थ मिला। प्राथमिक जांच में इसके ‘मेथामफेटामाइन’ होने की पुष्टि हुई। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी भारी मात्रा में इस ड्रग्स से करीब 1.5 लाख लोगों तक नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा सकती थी।

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर प्रतिबंधित ड्रग्स को जब्त कर लिया है। आरोपी महिला पर ‘व्यावसायिक मात्रा’ में सीमा-नियंत्रित दवाओं के अवैध आयात का मामला दर्ज किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत इस गंभीर अपराध के लिए अधिकतम आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

 

 

Next Post

अफगान कृषि निर्यात में बड़ी उपलब्धि: पहली बार कतर पहुंचे कंधार के प्रसिद्ध अनार

Sun Dec 28 , 2025
काबुल, 28 दिसंबर (वार्ता) अफगानिस्तान ने अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार अपने प्रसिद्ध ‘कंधारी अनार’ की खेप खाड़ी देश कतर को निर्यात की है। पूरी दुनिया में कंधारी अनार नाम से मशहूर इस अनार की यह 20 टन पहली खेप […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।