इराक ने खामेनेई के निधन पर तीन दिन का शोक किया घोषित

बगदाद, 01 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि होने के बाद इराक ने तीन दिनों के शोक की घोषणा की है। यह जानकारी इराकी समाचार एजेंसी आईएनए ने रविवार को दी।

शनिवार को अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान समेत ईरान के ठिकानों पर सिलसिलेवार हमला किया जिससे भारी नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायली क्षेत्र के साथ-साथ मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया।

समाचार एजेंसी के अनुसार, इराकी सरकार ने पूरे देश में तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

 

Next Post

खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका में विरोध प्रदर्शन और जश्न

Sun Mar 1 , 2026
वाशिंगटन, 01 मार्च (वार्ता) अमेरिकी और इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिकी शहरों में लोगों के समूह सड़कों पर उतर आए, जिनमें से कुछ ईरान पर हमलों का जश्न मना रहे थे जबकि अन्य इनके विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। […]

You May Like