बुलेरो से पहुंचे बदमाशों ने किया पथराव, लट्ठ से हमला, 3 घायल

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत मझगवां में बुलेरो से पहुंचे बदमाशों ने पथराव करते हुए लट्ठ से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि देवप्रकाश दुबे 54 वर्ष निवासी तुलसीनगर रांझी की कृषि भूमि थाना पनागर अन्र्तगत ग्राम मझगवां में है उसके खेत में रखवारी करने वाले राजू प्रजापति की चाय पानी गुटखा की दुकान है.

वह अपने खेत गेट के अंदर कुर्सी पर बैठा था तभी सफेद रंग की बोलेरो से पप्पू ठाकुर, रिखिराम मेहरा के साथ अन्य 5 व्यक्ति आये उतरकर उसके खेत की रखवारी करने वाले राजू प्रजापति की दुकान पर जाकर सामान लिये पैसा मांगने पर पप्पू ठाकुर विवाद करते हुये शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने, पप्पू ठाकुर, शिवाराम नामदेव, रिखिराम, धर्मेन्द्र ठाकुर, सतेन्द्र ठाकुर, अस्सू नामदेव एवं राज नामदेव एक राय होकर उसके साथ मारपीट करने लगे, पप्पू ठाकुर ने रोड पर पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर में मार दिया। रिखिराम ने डंडे से मारकर चोट पहुंचा दी, राजू प्रजापति एवं राजू की पत्नी आरती उसे बचाने लगे तो धर्मेन्द्र ठाकुर ने आरती के साथ लाठी से मारपीट की। शिवराम ने आरती के मुह, सिर पर पत्थर मारकर चोट पहुंचा दी।

Next Post

अधिकारियों को बताए साइबर क्राइम से बचने के उपाय

Tue Jul 7 , 2026
जबलपुर : कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को मध्य प्रदेश साइबर पुलिस द्वारा साइबरसिक्योर 2026 के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत की मौजूदगी में संपन्न हुए इस […]

You May Like