रीवा के सोहागी सडक़ हादसे में सात लोगो की दर्दनाक मौत

चलती आटो के ऊपर पलटा ट्रक, मृतको में महिलाएं और बच्चे शामिल, तीन गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसडीओपी

नवभारत न्यूज

रीवा, 5 जून, रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में एक भीषण सडक़ हादसे में सात लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें चार बचचे शामिल है. सभी प्रयागराज गंगा स्नान कर आटो से वापस अपने घर लौट रहे थे तभी सोहागी थाना अन्तर्गत सोहागी पहाड़ पर दोपहर 12.30 बजे अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर आटो के ऊपर पलट गया. सात की जहा मौत हो गई वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे त्योंथर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सडक़ हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सोहागी पुलिस पहुंची और घायलो को अस्पताल पहुंचाया. बाद में एसडीएम, एसडीओपी भी घटना स्थल पर पहुंचे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अन्तर्गत भमरा गांव से जायसवाल परिवार गंगा स्नान करने प्रयागराज गया हुआ था और वापस आटो में बैठकर लौट रहे थे. जैसे ही सोहागी पहाड़ के ऊपर आटो पहुंचा तभी सामने की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक यूपी 45 एटी 9728 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और उसके बाद चलती आटो पर पलट गया. ट्रक में सीमेंट की सीट लदी हुई थी, जो पूरी आटो के ऊपर गिर गई. जिससे मौके पर चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई और तीन की मौत अस्पताल लेकर जाते समय हुई. सूचना मिलते ही मौके पर सोहागी पुलिस पहुंची और सभी को लेकर सीधे त्योंथर अस्पताल पहुंची, घायलो का उपचार चल रहा है. मृतको में बच्चे भी शामिल है. हादसे के बाद मौके पर एसडीएम संजय जैन, एसडीओपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी सोहागी पवन शुक्ला, तहसीलदार राजेन्द्र शुक्ला मौके पर पहुंचे.

इनकी हुई दर्दनाक मौत, तीन घायल

सोहागी सडक़ हादसे में सात लोगो की दर्दनाक मौत हुई है. जिसमें चार मासूम बच्चे भी शामिल है. रामजीत पिता हीरालाल जायसवाल 38 वर्ष, पिंकी पत्नी रामजीत जायसवाल 35 वर्ष, कु. अम्बिका पुत्री रामजीत जायसवाल 8 वर्ष तीनो निवासी भमरा थाना शाहपुर, कु. मानवी पुत्री वरूण जायसवाल 7 वर्ष, अरविंद पिता वरूण जायसवाल 6 वर्ष दोनो निवासी बहेरी थाना देवतालाब, सौरभ पिता प्रवीण जायसवाल 12 वर्ष निवासी उमरी थाना मऊगंज की मौत हो गई. जबकि गंगेव अस्पताल लेकर जाते समय हीरालाल पिता स्व0 सोमनाथ जायसवाल 65 वर्ष निवासी भमरा की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में श्रीमती रविता निवासी बहेरी, कु. अदिति पुत्री रामजीत जायसवाल 5 वर्ष निवासी भमरा एवं प्रियांशु पिता रामजीत जायसवाल 10 वर्ष निवासी भमरा गंभीर रूप से घायल है. जिनका उपचार त्योंथर अस्पताल में किया जा रहा है.

सोहागी पहाड़ में लगा लम्बा जाम

सोहागी घाटी में हुए सडक़ हादसे के बाद लम्बा जाम लग गया. टोल प्लाजा से लेकर सोहागी पहाड़ तक तीन किलो मीटर दोनो तरफ लम्बा जाम लगा रहा. क्रेन के माध्यम से ट्रक को सडक़ से किनारे किया गया तब जाकर यातायात बहाल हो सका. एक घंटे तक यातायात व्यवस्था दोनो तरफ ठप्प रही. कड़ी मसक्कत के बाद दोनो वाहनो को सडक़ से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका.

Next Post

पर्यावरण दिवस पर कई स्थानो पर लगाए गए पौधे बागली छात्रावास में पहुंची छतरपुरा सरपंच

Thu Jun 5 , 2025
नवभारत बगली। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे क्षेत्र में बड़ी मात्रा में छायादार फलदार और हरियाली वाले पौधे लगाए गए इसी श्रृंखला में छतरपुरा स्कूल परिसर में स्थित सी एम वाटिका एवं बागली कन्या छात्रावास में छतरपुरा सरपंच निर्मला जवाहर पाटीदार द्वारा पौधे लगाए गए इस दौरान हॉस्टल अधीक्षका शशि […]

You May Like