पर्यावरण दिवस पर कई स्थानो पर लगाए गए पौधे बागली छात्रावास में पहुंची छतरपुरा सरपंच

नवभारत

बगली। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे क्षेत्र में बड़ी मात्रा में छायादार फलदार और हरियाली वाले पौधे लगाए गए इसी श्रृंखला में छतरपुरा स्कूल परिसर में स्थित सी एम वाटिका एवं बागली कन्या छात्रावास में छतरपुरा सरपंच निर्मला जवाहर पाटीदार द्वारा पौधे लगाए गए इस दौरान हॉस्टल अधीक्षका शशि कला योगी शिक्षक जवाहर पाटीदार गोविंद मुजाल्दे, शिवनाथ योगी और अन्य लोग उपस्थित रहे छतरपुरा की सरपंच निर्मला पाटीदार ने बताया कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत छतरपुरा में अभी तक 1000 से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं। जिनमें से अधिकतर पौधे वृक्ष बनने की दिशा में गति कर रहे हैं। आने वाले दिनों में छतरपुरा स्कूल परिसर में हरियाली का पूर्ण रूप से असर दिखाई देगा। छतरपुरा स्कूल के प्राचार्य जवाहर पाटीदार ने बताया कि उनके यहां लगभग 30 प्रकार के विलुप्त वृक्ष जो कभी पौधे थे ।वह लह लहा रहे हैं। सभी वृक्ष क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी कहानी बताते हैं। इस पूरी हरियाली में उनके सहयोगी शिक्षक सत्नारायण भाटी मंजू व्यास हेमेंद्र शिवहरे और पूर्व के शिक्षकों का बहुत सहयोग रहा आज भी प्राथमिक विद्यालय छतरपुर का स्कूल परिसर हरियाली को लेकर प्रशंसनीय है बना हुआ है

Next Post

ग्वालियर में टमटम से ऑफिस पहुंचीं कलेक्टर

Thu Jun 5 , 2025
ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्रदूषण मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान टमटम से ऑफिस पहुंचीं। उन्हें टमटम से उतरता देख कलेक्ट्रेट पर मौजूद स्टाफ एवं सामान्यजन चौंक गए। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like