अवैध खनिज भण्डारण करते 6 डंपर पकडे़, अभी तक 345 प्रकरण दर्ज, वसूला 6 करोड़ से अधिक जुर्माना

ग्वालियर: जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग की टीम ने रात के समय सिरोल हाइवे पर अवैध खनिजों का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान छह डंपरों को गिट़टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। सभी डंपरों को सिरोल थाने में रखवाया गया है। जिले में अभी तक अवैध उत्खनन, परिवहन के 345 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनसे 6 करोड़ से अधिक की जुर्माना राशि वसूली गई है।

पूरे जिले में खनिज विभाग द्वारा लगातार अवैध उत्खनन, परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी घनश्याम यादव ने बताया कि देर रात सिरोल हाइवे पर चैकिंग पाइंट लगाया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे गिटटी से भरे 6 डंपरों को रोक कर उनके कागज चैक किए गए, किसी भी डंपर चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। जिसके चलते खनिज का अवैध परिवहन करने वाले सभी 6 डंपरों को मध्यप्रदेश गौंण अवैध खनिज परिवहन, उत्खनन, भंडारण नियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। जप्त किए गए सभी डंपरों को सिरोल थाने में रखवाया गया है।

Next Post

साहू समाज ने मनाई भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई की 1010वीं जयंती

Mon Mar 16 , 2026
दतिया: आज दतिया में साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि माँ कर्माबाई की 1010 वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु सम्मिलित हुए।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा थे। साथ में जमुनादास ‘गुड्डी’ साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू […]

You May Like