एमवाय अस्पताल का सुरक्षा ऑडिट, ड्रोन से रखी चारों तरफ निगरानी

इंदौर: संयोगितागंज क्षेत्र स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल में शनिवार देर रात पुलिस ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया. उद्देश्य था अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना था.थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि बीवीजी इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान ड्यूटी डॉक्टर कक्ष, सीएमओ कार्यालय, इमरजेंसी विभाग, कैजुअल्टी वार्ड और प्रिजनर वार्ड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया.

निरीक्षण के दौरान मरीजों और परिजनों की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा गार्डों की तैनाती और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में संचालित एम्बुलेंस सेवाओं की भी जांच की गई. एम्बुलेंस चालकों और कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें अस्पताल परिसर में अनुशासन बनाए रखने, मरीजों और उनके परिजनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति से बचने के लिए समझाइश दी गई.

सुरक्षा ऑडिट के दौरान अस्पताल परिसर की ड्रोन से निगरानी भी की गई. ड्रोन के जरिए परिसर के सुनसान और कम भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर संभावित संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके. उक्त कार्रवाई डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास और अतिरिक्त डीसीपी रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन तथा एसीपी तुषार सिंह के नेतृत्व में संयोगितागंज थाना प्रभारी व पुलिस बल द्वारा की गई.

Next Post

महामना एक्सप्रेस के डिब्बे में धुआं उठने से मचा हड़कंप, दहशत में ट्रेन से नीचे उतरे यात्री

Sun Mar 15 , 2026
टीकमगढ़: भोपाल से खजुराहो जा रही महामना एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना ललितपुर से टीकमगढ़ के बीच उदयपुरा के पास हुई। ट्रेन के डी-4 कोच में धुआं भरने के बाद यात्रियों को नीचे उतरना पड़ा।जानकारी के अनुसार, भोपाल-खजुराहो एक्सप्रेस […]

You May Like