डोडा में शहीद हुए ग्वालियर के जवान शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान ग्वालियर निवासी भारतीय सेना की 4 आर.आर. यूनिट में पदस्थ वीर जवान शैलेन्द्र सिंह भदौरिया के वीरगति को प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जवान शैलेन्द्र सिंह भदौरिया का बलिदान देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने वीर जवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

Next Post

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, यात्रा स्थगित

Fri Jan 23 , 2026
जम्मू, 23 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की यात्रा खराब मौसम के कारण शुक्रवार को स्थगित कर दी गई। इस बीच त्रिकुटा पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। अधिकारियों […]

You May Like