
रीवा। एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हुआ है, पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से बादल आसमान में छा गये है.
प्रदेश के अन्य जिलो में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है तो वही रीवा-मऊगंज में बूंदाबंादी की संभावना जताई गई है. 24 घंटे के अंदर तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नही मिला है. दो दिन से तापमान स्थिर है, आसमान में छाये बादलो के चलते ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है. अन्य दिनो के अपेक्षा सोमवार को कोहरा भी कम था. मौसम विभाग ने बूंदाबांदी एवं कई जगह तेज बारिश की संभावना जताई है. इस समय बारिश से दलहनी फसल को फायदा के बजाय नुकसान होगा, केवल गेंहू की फसल को फायदा पहुंचेगा. सुबह से बादल छाये रहे और दोपहर हल्की धूप आने के बाद फिर से बादल छा गये. एक दो दिन के अंदर बूंदाबांदी हो सकती है. न्यूनतम तापमान जहा 10.6 डिग्री रहा वही अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रहा. जबकि हवाएं तीन किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही. ठंड का असर अन्य दिनो के अपेक्षा कम रहा. प्रदेश के कई जिलो में बूंदाबांदी हुई है और यहा भी बारिश की संभावना जताई गई है. आसमान साफ होने के बाद एक बार फिर ठंड जोर पकड़ेगी. हालाकि मध्य फरवरी से ठंड का असर कम हो जाएगा. रात की ठंड रहेगी जबकि दिन की ठंड से राहत मिल सकती है. फसल के लिहाज से ठंड फायदेमंद है.
