एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

इंदौर. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में सोमवार को 25 वर्षीय अंतरिक्ष अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली. वह 2025 बैच का छात्र था और ग्वालियर का निवासी था. घटना बीआर अंबेडकर हॉस्टल के बी-ब्लॉक की चौथी मंजिल के कमरे नंबर 43 में हुई.

रूममेट हर्ष कौशिक ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 5:30 बजे जब वह कॉलेज से हॉस्टल लौटा और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. दोस्तों की मदद से दरवाजा खोला, तो अंतरिक्ष कमरे के भीतर फंदे पर लटका मिला. शुरुआती जानकारी के अनुसार उसकी मौत कुछ समय पहले हो चुकी थी. हर्ष कौशिक का कहना है कि अंतरिक्ष पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था. कॉलेज सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को वह कॉलेज भी नहीं आया था. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है.

Next Post

महाशिवरात्रि से गुड़ी पड़वा तक चलेगा व्यापार मेला, 20 करोड़ का बीमा, तैयारियां शुरू

Mon Feb 2 , 2026
उज्जैन। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने व्यापार मेला 2026 की तैयारियों को लेकर निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि व्यापार मेले से संबंधित सभी कार्य निश्चित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। यह मेला 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) से 19 मार्च (गुड़ी पड़वा) तक प्रस्तावित है। […]

You May Like