
रतलाम। शहर के नागरवास क्षेत्र में मकान पर कार्य के दौरान एक मजदूर की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की है। काम करते समय मजदूर को अचानक चक्कर आया, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक 33 वर्षीय आकाश पिता अनिल शिंदे निवासी पानी की टंकी के पास, विनोबा नगर, रतलाम के रूप में हुई है। वह नागरवास स्थित गर्वित जैन के मकान पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर माणकचौक थाना पुलिस ने शुक्रवार तडक़े 12.55 बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरचंद परमार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में काम के दौरान चक्कर आने के बाद आकाश की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
